ऐ मदर्स डे मनाने वालों ।
ऐ मदर्स डे मनाने वालों ।
कम से कम आज तो अपनी माँ को थोड़ा समय दे दो । कहीं घुमाने ही ले जाओ । कुछ पसंद का खिला दो: मँगवा लो या बना दो । कुछ उपहार दे दो ।
ये सब करते हुए अगर आपको लगे की खर्चा ज़्यादा हो गया है तो इससे अपनी नीचता का अनुमान लगाना ।
ऐ मदर्स डे मनाने वालों ।
दूर बैठे हो तो हवाई जहाज़ में बैठ कर पहुँच जाओ, अरे वही हवाई जहाज़ जिसमें बैठ कर दूर तक घूमने जाते हो पल भर में और फिर लौट आते हो समय से। इस प्रकार नौकरी या व्यापार जो तुमने माँ से बहुत दूर कर लिया है, वहाँ बिलंब नही होगा ।
कम से कम आज एक दिन माँ को लोरी सुना के सुला देना, अरे वही लोरी जो माँ तुम्हें सुनाकर सुलाती थी रोज़ ।
पता नहीं माँ अगले मदर्स दे पर रहे ना रहे ।
ऐ मदर्स डे मनाने वालों, आज ऐसा ज़रूर करना ।
माँ बहुत खुश होगी । फिर पूछ लेना खुश हुई की नहीं ।
Comments
Post a Comment